Google Pixel 10a : ई-कॉमर्स वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है और यह तीन आकर्षक कलर ऑप्शन- Fog Gray, Obsidian और Purple में दिखाई दे रहा है इन नए रंगों से साफ है कि कंपनी इस बार डिज़ाइन और स्टाइल पर खास फोकस कर रही है। लॉन्च से पहले सामने आई लिस्टिंग फोन के वेरिएंट और उपलब्धता को लेकर अहम संकेत देती हैं।

Google Pixel 10a , लॉन्च से पहले ही कई रिटेलर वेबसाइट्स पर लिस्ट हो गया है, जिससे इसके फीचर्स और संभावित कीमत को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। लिस्टिंग से संकेत मिलता है कि यह स्मार्टफोन जल्द आधिकारिक तौर पर पेश किया जा सकता है। प्री-लॉन्च लिस्टिंग आमतौर पर डिवाइस के वेरिएंट डिजाइन और डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन्स का शुरुआती अंदाजा देती है।
जानकारी के अनुसार Google Pixel 10a में OLED डिस्प्ले पैनल दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट्स को सपोर्ट करेगा। इसे जिससे यूजर्स को इस स्मूद स्क्रॉलिंग, बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस और गेमिंग के दौरान तेज रिस्पांस मिलने की उम्मीद है। यह अपग्रेड मिड-रेंज सेगमेंट में इसे मजबूत विकल्प बना सकता है।
Google Pixel 10a : का लॉन्च 18 फरवरी को तय माना जा रहा है, और यह भारत में Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। आधिकारिक लॉन्च से पहले ही Pixel A सीरीज का यह स्मार्टफोन कई रिटेलर वेबसाइट्स पर लिस्ट हो गया है, जिससे इसकी संभावित कीमत RAM और स्टोरेज वेरिएंट के साथ कलर ऑप्शन की जानकारी सामने आई है।
लिस्टिंग के मुताबिक Google Pixel 10a को 128GB और 256GB स्टोरेज विकल्पों में पेश किया जा सकता है।रिपोर्ट्स बताती हैं कि फोन में लगभग 6.3 इंच का डिस्प्ले मिलेगा जो बेहतर विजुअल और स्मूथ एक्सपीरियंस देगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Google का लेटेस्ट Tensor 4 चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है, जो AI फीचर्स और स्मार्ट प्रोसेसिंग को बेहतर बनाएगा।
कैमरा सेगमेंट की बात करें तो Google Pixel 10a में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 48MP मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल होगा। लॉन्च इवेंट में इसके सभी फीचर्स और कीमत की आधिकारिक पुष्टि होने की संभावना है।
Google Pixel 10a की संभावित कीमत और स्टोरेज वेरिएंट।
Google Pixel 10a की लॉन्च से पहले ही यूरोप की कुछ ई -कॉमर्स वेबसाइट पर लिस्टिंग सामने आई है, जिससे इसके संभावित कीमत और स्टोरेज विकल्पों का खुलासा हुआ है। इटली की ई कॉमर्स साइट Epto.it और नॉर्वे के रिटेलर computerisation.no पर Pixel 10a को लिस्ट किया गया है।इन लिस्टिंग्स में फोन के दाम और कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी गई है, हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।
कीमत
Epto.it की लिस्टिंग के अनुसार, Google Pixel 10a के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 626.90 बताई गई है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग ₹68,000 के आसपास बैठती है वहीं 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत EUR 740.91 जो कि भारतीय मुद्रा में लगभग ₹80,000 के आसपास होता है, दिखाई गई है। इसे संकेत मिलता है कि नया मॉडल पिछले वर्जन की तुलना में थोड़ा महंगा हो सकता है।
हालांकि इन रिटेल लिस्टिंग्स में प्रॉडक्ट इमेज शामिल नहीं है, लेकिन कलर ऑप्शन का जिक्र किया गया है। Pixel 10a को Fog Gray, Obsidian और Purple हंगों में उपलब्ध कराया जा सकता है वास्तविक कीमत और उपलब्धता की पुष्टि लॉन्च इवेंट में ही होगी।
Computersalg.no की लिस्टिंग के अनुसार Google Pixel 10a की कीमत काफी ज्यादा दिखाई दे रही है। इस वेबसाइट पर Google Pixel 10a के 128GB वेरिएंट की कीमत NOK 7,466 ( भारतीय मुद्रा में लगभग ₹71,000 हजार होता है) और 256GB वेरिएंट की कीमत NOK 8,798 ( लगभग ₹82,000) बताई गई है।यह कीमतें गूगल के मिड रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट के हिसाब से काफी ऊंची मानी जा रही हैं। आमतौर पर Pixel A- Series को किफायती प्राइस रेंज में लॉन्च किया जाता है, इसलिए यह लिस्टेड प्राइस यूजर्स और टेक एक्सपर्ट्स के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
अस्वीकरण : यह जानकारी विभिन्न ऑनलाइन लिस्टिंग और मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर तैयार की गई है।बताए गए दाम आधिकारिक लॉन्च प्राइस नहीं है और समय स्थान तथा विक्रेता के अनुसार बदल सकते हैं। Computeralg.no पर दिखाई गई कीमतें केवल शुरुआती संभावित लिस्टिंग हो सकती हैं जिन्हें अंतिम या पुष्टि की गई कीमत नहीं माना जाना चाहिए। वास्तविक कीमत, फीचर्स और उपलब्धता की पुष्टि केवल गूगल या अधिकृत रिटेलर की आधिकारिक घोषणा के बाद ही मानी जाएगी। पाठकों को सलाह दी जाती है कि किसी भी प्रकार की खरीदारी का निर्णय लेने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या विश्वसनीय स्रोत से जानकारी अवश्य जांच लें। इस सामग्री का उद्देश्य केवल सामान्य सूचना प्रदान करना ही खरीद या निवेश की सलाह देना। कीमतों में टैक्स ऑफर और आयात शुल्क शामिल यह अलग हो सकते हैं।