realme NARZO 100 Lite 5G: रियलमी ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन realme NARZO 100 Lite 5G को लॉन्च कर दिया है। यह डिजाइन खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो लंबी बैटरी लाइफ, स्मूद परफॉर्मेंस और बढ़िया डिजाइन चाहते हैं। आइए जानते हैं, इस स्मार्टफोन की कीमत, फीचर्स के बारे में।
realme NARZO 100 Lite 5G की कीमत को ध्यान में रखते हुए, कंपनी ने इसे बजट सेगमेंट में काफी आकर्षक विकल्प के रूप में पेश किया है। इस स्मार्टफोन के 4GB+64GB इस स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत ₹13,499 रुपये तक रखी गई है, हालांकि कंपनी द्वारा दिए जा रहे ₹1000 रुपये के कूपन डिस्काउंट के बाद इसे ग्राहक ₹12,499 रुपए में खरीद सकते हैं, जो इस फोन को किफायती बनाता है।
इसके अलावा फोन का 4GB+128GB वेरिएंट ₹14,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है, ऑफर के तहत इस फोन को ₹1,000 रुपए की छूट मिलने के बाद इसकी कीमत ₹13,499 रुपए हो जाती है। वहीं ज्यादा स्टोरेज और बेहतर परफॉर्मेंस चाहने वाले यूजर्स के लिए 6GB+128GB वेरिएंट उपलब्ध है, जिसकी कीमत ₹16,499 रुपये रखी गई है। इस पर ₹1,500 रुपय का कूपन डिस्काउंट मिलता है, डिस्काउंट के बाद इस फोन को ₹14,999 में खरीद सकते हैं।
इस फोन की बिक्री सेल 21 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। यह सेल प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon और रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट पर आयोजित की जाएगी। खास बात यह है कि यह सेल केवल 12 घंटे के लिए ही उपलब्ध रहेगी। जिससे ग्राहकों को सीमित समय के भीतर इस स्मार्टफोन को खरीदने का मौका मिलेगा।
7000mAh बैटरी के साथ लंबा और भरोसेमंद बैकअप।
realme NARZO 100 Lite 5G: की सबसे बड़ी और खास बात इसकी दमदार 7000mAh की बैटरी है, जो इसे अपने सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनाती है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ यह फ़ोन उन यूजर्स के लिए खास है जो दिन भर फ़ोन का इस्तेमाल करते हैं। चाहे वह कॉलिंग हो वीडियो देखना हो या फिर नेविगेशन करना।
कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन एक बार फुल चार्ज होने पर लंबे समय तक आराम से चल सकता है। खासतौर पर उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद है जो बार-बार फोन चार्ज करने से बचना चाहते हैं। ट्रैवल या आउटडोर यूज के दौरान भी यह बैटरी अच्छा बैकअप देने में सक्षम है।
इसमें AI Power Saving और Super Power Saving Mode जैसे स्मार्ट फीचर्स भी दिए गए हैं। इनकी मदद से अगर बैटरी बहुत कम रह जाए, तब भी फोन काम करना बंद नहीं करता। उदाहरण के लिए, सिर्फ 1% बैटरी होने पर भी आप लगभग 40 मिनट तक कॉलिंग कर सकते हैं। साथ ही 8 घंटे से अधिक समय तक फोन स्टैंडबाई मोड में रह सकता है।
चार्जिंग की बात करें तो इसमें 15W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे बैटरी को जल्दी चार्ज किया जा सकता है। साथ ही इस फोन में रिवर्स चार्जिंग फीचर भी दिया गया, यानी आप इस फोन की मदद से दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं, जो एक अतिरिक्त सुविधा है।
इसके अलावा, Titan Heath Tech और Bypass Charging जैसी एडवांस्ड टेक्नोलॉजी भी इसमें शामिल की गई हैं। ये फीचर्स बैटरी की हेल्थ को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करते हैं। कंपनी का कहना है कि यह बैटरी लगभग 6 साल तक अच्छी परफॉर्मेंस देने के लिए डिजाइन की गई है, जो इसे और भी भरोसेमंद बनाती है।
दमदार 144Hz Eye Comfort डिस्प्ले
realme NARZO 100 Lite 5G में 144Hz Eye Comfort डिस्प्ले दिया गया है जो इस प्राइस रेंज में इसे काफी खास बनाता है। हाई रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रीन Scrolling बेहद स्मूद लगती है, चाहे आप सोशल मीडिया चला रहे हों या गेम खेल रहे हों। इससे यूजर Experience पहले से ज्यादा बेहतर और फ्लूइड हो जाता है।
Brightness की बात करें तो इस फोन में 900 nits तक की पीक Brightness ऑफर करता है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ और स्पष्ट दिखाई देती है। बाहर इस्तेमाल करने वाले यूजर के लिए यह फीचर काफी काम का साबित होता है, क्योंकि कई बार कम Brightness वाले फोन में विजिबिलिटी की समस्या हो जाती है।
इसके अलावा इसमें DC Dimming टेक्नोलॉजी दी गई है, जो आंखों पर पड़ने वाले Strain को कम करने में मदद करती है। लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने पर भी आंखों को ज्यादा थकान महसूस नहीं होती, जो इसे डेली यूज के लिए बेहतर बनाता है।
Smart Touch फीचर इस Smartphone को और भी खास बनाता है। अगर आपके हाथ गीले या थोड़े ऑयली हैं तब भी स्क्रीन आसानी से रिस्पॉन्ड करती है। यानी हर स्थिति में यह फोन स्मूद और भरोसेमंद Touch एक्सपीरियंस देने में सक्षम है।
पावरफुल परफॉर्मेंस और स्मूथ एक्सपीरियंस
realme NARZO 100 Lite 5G में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए Media Tek Dimensity 6300 Octa-Core प्रोसेसर दिया गया है, जो 6nm प्रोसेस पर आधारित है। यह प्रोसेसर न सिर्फ पावर एफिशिएंट है बल्कि डेली यूज मल्टीटास्किंग और गेमिंग के दौरान स्मूथ एक्सपीरियंस भी देता है।
कंपनी के अनुसार इस फोन का AnTuTu स्कोर 5,60,000 से ज्यादा है, जो इस प्राइस रेंज में काफी अच्छा माना जाता है। इसका मतलब है कि आप बिना लैक् के ऐप्स चला सकते हैं। गेमिंग कर सकते हैं और कई काम एक साथ आसानी से मैनेज कर सकते हैं।
इस स्मार्टफोन में 5300mm2 Airflow VC कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान डिवाइस को गर्म होने से बचाता है। इससे गेमिंग या हैवी यूज के दौरान भी परफॉर्मेंस स्टेबल बनी रहती है।
इसके अलावा यह स्मार्टफोन 14GB तक डायनामिक RAM सपोर्ट करता है, जिससे जरूरत पड़ने पर एक्स्ट्रा वर्चुअल RAM मिल जाती है। साथ ही इसमें 128GB तक स्टोरेज दी गई है, जो आपकी फाइल्स फोटो और ऐप्स के लिए पर्याप्त स्पेस प्रदान करती है।
कैमरा
realme NARZO 100 Lite 5G एक कैमरा की बात करें तो इस 13MP का AI इनविल्ट रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, जो डेली यूज या फोटोग्राफी के लिए पर्याप्त है। यह फोन Android 16 पर आधारित realme UI के साथ आता है, जिससे यूजर्स को स्मूथ और ऑप्टिमाइज्ड सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिलता है।
realme NARZO 100 Lite 5G स्मार्टफोन कई AI फीचर्स के साथ आता है जिसमें, AI Eraser 2.0, AI Clear Face, AI Image Matting और डॉक्यूमेंट समरी व ट्रांसलेशन के लिए AI टूल्स प्रमुख तौर पर शामिल हैं। इसके अलावा Circle to search और Google Gemini इंटीग्रेशन भी दिया गया है, जिससे यूजर्स को ज्यादा स्मार्ट और आसान एक्सपीरियंस मिलता है।
डिजाइन
realme NARZO 100 Lite 5G के डिजाइन को काफी स्टाइलिश और मजबूत बनाया गया है। इसमें मिलिट्री-ग्रेड Shock रजिस्टेंस और IP64 डस्ट व वाटर रेजिस्टेंस दिया गया है। ThunderFrost डिजाइन के साथ आने वाला यह फोन Thunder Black और Frost Silver कलर ऑप्शन्स में आता है। इसकी मोटाई 8.45nm है और वजन लगभग 212 ग्राम है।
realme NARZO 100 Lite 5G उन यूजर्स के लिए एक अच्छा विकल्प बनकर सामने आया है, जो कम बजट में बड़ी बैटरी स्मूथ डिस्प्ले और 5G परफॉर्मेंस चाहते हैं। इसका मुकाबला सस्ते Techno, Lava और Infinix के Smartphones से हो सकता है। यदि आप इसे लेना चाहते हैं, तो पहली सेल में और भी सस्ता मिल जाएगा।
ये भी पढ़े:
Vivo V70 FE लॉन्च: शानदार कैमरा लेकिन क्या हैं इसकी कमियां?
Best Motorola Smartphones Under Rs 15,000: 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाले स्मार्टफोन्स।
7000mAh बैटरी के साथ Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च, कीमत जानकर खुश हो जाएंगे
