Xiaomi 17 Ultra लॉन्च हो गया है। यह कंपनी का अब तक का सबसे तगड़ा फ़ोन है जिसमें 200MP का पेरिस्कोप कैमरा मिलता है। शाओमी का यह फ़ोन दमदार बैटरी और दमदार प्रोसेसर से लैस है।

Xiaomi ने अपना अब तक का सबसे तगड़ा फ़ोन लॉन्च कर दिया है। Xiaomi 17 सीरीज का यह अल्ट्राफोन 200MP पेरिस्कोप कैमरा , 6800mAh की बैटरी समेत कई तगड़े फीचर से लैस है। चीनी कंपनी का यह फ़ोन वनप्लस 15 आईक्यू 15 जैसे फ़ोन को कड़ी टक्कर देगा। यह कंपनी के Xiaomi 15 अल्ट्रा का अपग्रेड है, जिसके कैमरा से लेकर प्रोसेसर और बैटरी में बड़ा अपग्रेड देखने को मिलेगा। यह फ़ोन फिलहाल चीनी बाज़ार में पेश किया गया है। इस साल इस फोन के भारत में लॉन्च होने की संभावना है।
Xiaomi 17 Ultra के मुख्य फीचर्स
Xiaomi का यह अल्ट्रा फोन 6.9 इंच के LTPO AMOLED डिस्प्ले से लैस है। इस फोन के डिस्प्ले का रिजोल्यूशन 1.5K पिक्सल है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस फोन की पीक ब्राइटनेस 1060 निट्स तक की है। इसमें कंपनी ने सील्ड ग्लास थ्री का इस्तेमाल किया है। यह फोन Qualcomn Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर काम करता है, जिसके साथ 16GB रैम और 1TB तक की स्टोरेज दी गई है।
Xiaomi 17 Ultra लेटेस्ट एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर काम करता है। इसमें 51 से ज्यादा 4G/5G बैंड का सपोर्ट मिलता है। यह यह फोन डुअल 5G सिम कार्ड सपोर्ट के साथ आता है। इसके बैक में ट्रिपल कैमरा मिलता है। जिसमें 50MP का मेन कैमरा मिलता है, जिसमें एक इंच का सेंसर दिया गया है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में 200MP का पेरिस्कोप कैमरा मिलता है, वहीं फोन में 50MP का तीसरा अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का ओमनीवीजन सेंसर दिया गया है।
शाओमी का यह फ़ोन 6,800mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। इसके साथ 90W वायर्ड और 50W का वायरलेस वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है। और इसमें कनेक्टिविटी के लिए WiFi 7, ब्लूटूथ 5.4, NFC जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Price.
शाओमी का यह अल्ट्राफोन तीन स्टोरेज ऑप्शन 12GB RAM + 512GB, 16GB RAM +512 GB एवं 16GB RAM + 1TB इंटरनल स्टोरीज के साथ आता है। चीन में इसे CNY 6999 यानी कि लगभग 89,500/- रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत चीन में मिलने वाले आईफोन 17 के प्राइस से ज्यादा रखी गई है। वहीं इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः CNY 7499 ( लगभग 95,800 रूपये) और CNY 8499 (1,08,600 रुपये) रखी गई है। इसकी सेल चीन में सत्ताईस दिसंबर से शुरू हो गई है।