Blackview Xplore 1 : 16GB RAM, 20,000mAh बैटरी और बिना नेटवर्क कॉलिंग वाला दमदार फोन।

Blackview Xplore 1 : कंपनी Blackview  ने Xplore 1 स्मार्टफोन को ऐसे खास फीचर के साथ पेश किया है जिसकी मदद से यूजर बिना सेल्युलर नेटवर्क के भी कॉलिंग कर सकते हैं।यह सुविधा इमरजेंसी और दूरदराज इलाकों में बेहद उपयोगी मानी जा रही है, जहां सामान्य मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं होता axplore 1 को एडवेंचर ट्रैवल और आउटडोर उपयोग को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है ताकि यूजर हर परिस्थिति में कनेक्टेड रह सके।

Blackview Xplore 1 smartphone with satellite calling feature enabling calls without cellular network
अब बिना नेटवर्क के भी कॉल संभव!

 

Blackview Xplore 1 की खास बात तो मैं इसके दमदार परफॉर्मेंस और मजबूत बिल्ड क्वालिटी शामिल है।यह स्मार्टफोन Media Tek Dimensity 7050 चिपसेट के साथ आता है जो इस मूद मल्टीटास्किंग और बेहतर स्पीड देता है डिवाइस में 16GB तक रैम का सपोर्ट मिलता है, जिससे हैवी ऐप्स और गेम्स भी आसानी से चलाया जा सकते हैं।मजबूती के लिए फोन को मिलिट्री ग्रेड MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन मिला है साथ ही यह IP69 और IP69K रेटिंग से लैस है यानी यह फोन धूल, पानी और झटकों से अपने आपको बचाता है।।यह फोन खास तौर पर रफ़ यूज और आउटडोर यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है।

एडवेंचर और इमरजेंसी यूज के लिए बना सुपर  रग्ड स्मार्टफोन।

क्या आपने कभी ऐसा स्मार्टफोन देखा है जो बिना नेटवर्क कनेक्टिविटी के भी कॉलिंग और मैसेजिंग कर सके? टेक कंपनी Blackview ने अपना नया रग्ड स्मार्टफोन Blackview Xplore 1 पेश किया है, जो इस खास फीचर के कारण चर्चा में है। यह डिवाइस बिना सेल्युलर नेटवर्क के भी सीमित दूरी में कॉल और मैसेज भेजने की सुविधा देता है।आसान भाषा में कहें तो यह एक वॉकी टॉकी जैसे मोड में भी काम कर सकता है, जो एडवेंचर ट्रैकिंग और इमरजेंसी परिस्थितियों में बेहद उपयोगी साबित हो सकता है।

Blackview Xplore 1 को पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन किया गया है।इसमें MediaTek Dimensity 7050 चिपसेट दिया गया है, जो तेज स्पीड और इस मूद मल्टीटास्किंग सपोर्ट करता है। फोन 16GB तक रैम का विकल्प मिलता है, जिससे गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और हैवी ऐप्स का इस्तेमाल बिना लैक के किया जा सकता है।यह डिवाइस उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जिन्हें कठिन परिस्थितियों में भी भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहिए। जिससे वो उन कठिन परिस्थितियों में जहां पर सेल्युलर नेटवर्क उपलब्ध न हो, बात कर सके।

बैटरी के मामले में भी यह फोन अलग पहचान रखता है।इसमें 20,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो लंबे समय तक बैकअप देने का दावा करती है।साथ ही यह फोन MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन और  IP69/IP69K रेटिंग के साथ आता है यानी, यह धूल पानी और झटकों से अपने आपको सुरक्षित रखता है। कुल मिलाकर Blackview Xplore 1 एक मजबूत लॉन्ग बैटरी। और ऑफ नेटवर्क कम्युनिकेशन वाला खास स्मार्टफोन है।

Blackview Xplore 1 की कीमत 558 डॉलर रखी गई है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 50,500 रुपये के आस-पास बैठती है। यह एक प्रीमियम रग्ड। स्मार्टफोन कैटेगरी का डिवाइस है, जिसे खासतौर पर एडवेंचर, आउटडोर और एमरजेंसी यूजर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है। फ़ोन को आधिकारिक वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकता है। उपलब्धता फिलहाल सीमित मार्केट में बताई जा रही है। डिजाइन की बात करें तो कंपनी ने इसे ऑरेंज और ब्लैक जैसे मजबूत और स्पोर्टी कलर वेरिएंट्स में पेश किया है, जो इसके रग्ड लुक को ज्यादा दमदार बनाते हैं।

Blackview Xplore 1 का स्पेसिफिकेशन। 

Blackview Xplore 1 की खास बात यह है कि इसका फीचर बॉकी टॉकी की तरह काम करता है। यह बिना सेल्युलर कनेक्टिविटी के भी कॉलिंग मैसेजिंग के काम आ सकता है। कंपनी के अनुसार, खुले एरिया में यह 12.4 मील यानी 20 किलोमीटर तक की रेंज में कनेक्टिविटी दे सकता है और शहरी एरिया में 5 किलोमीटर  VHFतक एरिया में कॉलिंग कर सकता है।इसमें टूवेयर रेडियो सपोर्ट है जो UHF और VHF बैंड्स को सपोर्ट करता है।

Blackview Xplore 1 के स्मार्टफोन फीचर्स देखें तो इसमें 6.78 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।इसमें एक सेकेंडरी डिस्प्ले भी दिया गया है। फोन में MediaTek Dimensity 7050 चिपसेट है। फोन में 16GB तक रैम है यह मिलिट्री ग्रेड MIL-STD810H सर्टिफिकेट समेत IP69, IP69K रेटिंग से लैस है।

मेमोरी के मामले में Blackview Xplore 1 काफी दमदार है। इसमें 16 GB तक रैम का सपोर्ट मिलता है, जिससे एक साथ कई ऐप चलाने, बड़े फाइल हैंडल करने और लंबे समय तक स्मूद यूज का अनुभव मिलता है। ज्यादा रैम होने से फोन आउटडोर वर्क सर्वे मैपिंग और प्रोफेशनल यूज के लिए भी उपयुक्त बन जाता है।हैबी यूजर्स के लिए यह एक बड़ा प्लस पॉइंट है।

कैमरा सेटअप

कैमरा सेटअप भी इस रग्ड फोन में उपयोग किया गया है। Blackview Xplore 1 के रियर में 64MP का मैन कमरा मौजूद है, जिसमें हाई रिजॉल्यूशन फोटो क्लिक की जा सकती है। इसके अलावा इसमें 20MP का नाइट विज़न कैमरा भी दिया गया है, जो कम रोशनी अंधेरे माहौल में शूटिंग के लिए काम आता है।यह फीचर खास तौर पर नाइट सर्विस सिक्योरिटी और आउटडोर एक्सप्लोरेशन में उपयोगी हो सकता है।

बैटरी

इस फोन में बैटरी इसकी सबसे बड़ी ताकतों में से एक है।इस फोन में 20,000mAh की विशाल बैटरी दी गई है जो सामान्य स्मार्टफोन की तुलना में कई गुना ज्यादा बैकअप दे सकती है। लंबे ट्रिप फील्ड वर्क या आपातकालीन स्थितियों में बार बार चार्जिंग की जरूरत कम पड़ती है। इतनी बड़ी बैटरी होने के कारण डिवाइस का आकार और वजन भी ज्यादा है। इसकी मोटाई लगभग 1.2 इंच का और वजन 700g है।

कुल मिलाकर Blackview Xplore 1 उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया स्पेशल स्मार्टफोन है जिन्हें सामान्य फ़ोन से ज्यादा मजबूती, लंबी बैटरी लाइफ और आप नेटवर्क कम्युनिकेशन की ज़रूरत होती है।  यह फीचर रग्ड डिवाइस है

Leave a Comment